फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs DC, IPL 2026: धर्मशाला में बाहर ढोल पर भंगड़ा डाला, अंदर चौके और छक्कों पर झूमे प्रशंसक; जानें

Tue, 12 May 2026 10:09 AM IST
Ankesh Dogra तनुज सैणी, धर्मशाला।

सार

आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुआ। कुछ लोग ढोल पर भंगड़ा डालकर स्टेडियम पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
1 of 10
दर्शकों को टी शर्ट देतीं प्रीति। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मुकाबले से पहले सोमवार दोपहर को ही धर्मशाला क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आया। दोपहर को क्रिकेट प्रेमियों ने स्टेडियम का रुख किया। इस दौरान उनका अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। कोई ‘पंजाबी आ गए ओए’... गाता सुना गया तो किसी ने कहा कि जीतेगा तो पंजाब ही। 
विज्ञापन

2 of 10
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में इंनिग के बीच लेजर शो का नजारा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
इस बीच चेहरे पर टीमों के नाम रंगवाए गए। कुछ लोग ढोल पर भंगड़ा डालकर स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद जैसे ही मुकाबला शुरू हुआ, पंजाब के ओपनरों ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। इस पर दर्शक खूब झूमे और सीटियां बजीं। यह सिलसिला मैच खत्म होने तक जारी रहै। इससे पहले 11 बजे से पुलिस जवानों ने सभी मुख्य चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया। दोपहर 12 बजे से पुलिस ने पालमपुर-धर्मशाला मार्ग से वाहनों को कचहरी चौक की तरह नहीं जाने दिया। 
विज्ञापन

3 of 10
आईपीएल मैच में पहली इनिंग ब्रेक के दौरान दर्शकों का टी शर्ट बांटते हुए प्रीति जिंटा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दोपहर एक बजे से गांधी वाटिका से कोतवाली बाजार को भी पुलिस ने वनवे कर दिया। दोपहर 12:30 बजे दोनों टीमें स्टेडियम की ओर रवाना हुई तो इस दौरान पुलिस ने वाहनों को रोके रखा, जिस कारण दोनों तरह कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया। दोपहर एक बजे के आसमान में काले बादल दिखे लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का हौसला कम नहीं हुआ। जैसे ही बादल छंटे तो स्टेडियम की ओर दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

4 of 10
धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स मैच में चौक छक्कों पर झूमते हुए दर्शक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
प्रीति जिंटा ने बांटी टी शर्ट
धर्मशाला में आईपीएल मुकाबले के दौरान पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रीति जिंटा हिमाचली टोपी पहने स्टेडियम में टीम का उत्साह बढ़ाती नजर आईं। मैच के दौरान ही प्रीति ने दर्शकों को पंजाब किंग्स की टी शर्ट भी बांटीं। 
विज्ञापन

5 of 10
आईपीएल मैच में पहली इनिंग ब्रेक के दौरान दर्शकों का टी शर्ट बांटते हुए प्रीति जिंटा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मैच से पहले एचपीसीए ने मैदान में किया कन्या पूजन
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले एचपीसीए पदाधिकारियों ने मैदान में कन्या पूजन और इंद्रुनाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। रविवार रात तेज बारिश और तूफान के बाद सोमवार सुबह से ही धर्मशाला में बादलों का डेरा था। मौसम की बेरुखी ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी। ऐसे में एचपीसीए ने हिमाचली लोक आस्था का सहारा लेते हुए मैदान में धार्मिक अनुष्ठान करवाया। मान्यता है कि श्री इंद्रुनाग देवता बारिश और धूप के देवता हैं और क्षेत्र में कोई भी बड़ा आयोजन उनकी कृपा के बिना सफल नहीं माना जाता। एचपीसीए अप्रैल में खनियारा स्थित इंद्रुनाग मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन कर चुका है। सोमवार को एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने मैदान में विधिवत पूजा की। कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया गया। 
विज्ञापन

6 of 10
धर्मशाला में पंजाब की पारी के दौरान टीम का हौसला बढ़ातीं चीयरलीडर्स। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सामान नहीं ले जाने दिया अंदर मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के सभी गेटों पर सुरक्षा जांच भी कड़ी रही। दर्शकों की लंबी कतारें लगी रहीं और पुलिस जवानों ने सिक्के, लाइटर, बीड़ी-सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित सामान बाहर ही रखवाया। जांच के बाद ही प्रवेश मिला। 
विज्ञापन

7 of 10
स्टेडियम में प्रवेश के लिए कतार में लगे पंजाब किंग्स के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
ई-टिकट के झमेले ने बढ़ाई दर्शकों की परेशानी
आईपीएल मुकाबले के दौरान ई-टिकट व्यवस्था ने क्रिकेट प्रेमियों की परेशानी बढ़ा दी। स्टेडियम में प्रवेश के लिए दर्शकों को मोबाइल पर मौजूद ई-टिकट के क्यूआर कोड स्कैन करवाने पड़े। इस कारण कई लोगों को लंबे समय तक कतारों में खड़ा रहना पड़ा। कई दर्शक मोबाइल स्क्रीन की ब्राइटनेस बढ़ाते और इंटरनेट कनेक्शन ठीक करने में जुटे रहे, जबकि कुछ लोगों को टिकट डाउनलोड न होने के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गेटों पर सुरक्षा जांच के साथ ई-टिकट सत्यापन में लग रहे अतिरिक्त समय से प्रवेश प्रक्रिया धीमी पड़ गई। दर्शकों ने बताया कि डिजिटल व्यवस्था सुविधाजनक तो है, लेकिन बेहतर नेटवर्क और पर्याप्त स्कैनिंग व्यवस्था न होने से उन्हें काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। 
 

8 of 10
धर्मशाला में आईपीएल मैच देखने जाते युवतियां और महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
धर्मशाला में पंजाब की पारी में गुम हुईं तीन गेंदें
पंजाब किंग्स की पारी के दौरान दूसरे ही ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियांश ने छक्का जड़ृा, जिससे गेंद स्टेडियम के साथ बनी नाली में गिर गई, इसके चलते अंपायरों को दूसरी गेंद लेकर मैच को जारी करवाना पड़ा। इसके बाद 14.3 ओवर में कोनोली ने छक्का लगाया। यह गेंद स्टेडियम की छत पर जा पहुंची और वहीं पर अटकी रही। इलके बाद एक अन्य गेंद से मैच को जारी रखना पड़ा। वहीं पारी के अंतिम ओवर में सूर्यांश शेडगे ने एक गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया, एक ही पारी में तीन अलग-अलग गेंदों से खेल हुआ। 
 

9 of 10
धर्मशाला स्टेडियम में मैच देखने जाते हुए पंजाब किंग्स की फैन। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
मैच शुरू होने तक पूरा पैक हो गया स्टेडियम
दोपहर बाद 2 बजे से स्टेडियम के बाहर चहलपहल बढ़नी शुरू हो गई। इसके बाद तो दर्शक स्टेडियम की ओर भागते नजर आए। खास बात यह रही कि धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शकों में हिमाचलियों से ज्यादा पंजाबी रहे। शाम छह बजे स्टेडियम के सभी गेटों पर दर्शकों की भीड़ जुट गई और लंबी कतारों में दर्शक प्रवेश करते रहे। गेट पर पुलिस की जांच के बाद उन्हें अंदर प्रवेश मिला। 6:30 बजे तक स्टेडियम 40 फीसदी दर्शकों से भर गया और मैच शुरू होने तक यह क्रम जारी रहा। मैच शुरू होने तक स्टेडियम पैक हो गया। 
विज्ञापन

10 of 10
धर्मशाला क्रिकेट मैदान में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पहला छक्का :  मिशेल स्टार्क की पहली ही गेंद पर प्रियांश आर्य ने लगाया। 
पहला चौका : स्टार्क के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर प्रभसिमरन ने लगाया
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें