फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Agnihotri: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बोले- एचआरटीसी कर्मियों को जल्द मिलेगा 100 करोड़ ओवरटाइम

Wed, 13 Nov 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।

सार

बुधवार को विधानसभा जवाली के नक्की में संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों को ओवरटाइम के 100 करोड़ रुपये जल्द दिए जाएंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मियों को ओवरटाइम के 100 करोड़ रुपये जल्द दिए जाएंगे। इसके साथ ही 250 नई डीजल और इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। वह बुधवार को विधानसभा जवाली के नक्की में संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने नक्की में तीन करोड़ रुपये की लागत से बने विश्रामगृह का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जल शक्ति विभाग की निरीक्षण कुटीर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। को-ऑपरेटिव सोसायटीज को कंप्यूटराइज्ड और ऑनलाइन किया जा रहा है, जिससे लोगों को होने वाली दिक्कतों का समाधान होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले 10 गारंटियां दी थीं, जिनमें से पांच को पूरा कर लिया गया है। अन्य गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। अब जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर सुनकर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें