फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पीईटी भर्ती में छूट की मांग खारिज, एक वर्षीय डिप्लोमा धारकों को नहीं मिलेगी नियुक्ति

Fri, 30 Oct 2026 09:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एक वर्षीय डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डीपीईडी) धारक अभ्यर्थियों को वर्ष 2011 की एकमुश्त छूट नीति का लाभ देने और भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्ति की मांग खारिज कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) के पदों पर नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने एक वर्षीय डिप्लोमा इन फिजिकल एजुकेशन (डीपीईडी) धारक अभ्यर्थियों को वर्ष 2011 की एकमुश्त छूट नीति का लाभ देने और भविष्य में रिक्त होने वाले पदों पर नियुक्ति की मांग खारिज कर दी है। निदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पीईटी पदों के लिए निर्धारित अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता में छूट नहीं दी जा सकती। इसके साथ ही योगराज, बिपन कुमार, नरेंद्र सिंह और खेम चंद सहित अन्य संबंधित अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन निरस्त कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने शिक्षा विभाग से 15 फरवरी 2011 को जारी एकमुश्त छूट नीति का लाभ पुराने बैच के आधार पर देने की मांग की थी। उनका तर्क था कि इसी नीति के तहत पहले समान परिस्थितियों वाले कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्तियां दी गई थीं। उन्होंने सरोज कुमार, अमरीक सिंह और अन्य अभ्यर्थियों को दिए गए लाभ के आधार पर भी अपने मामलों पर विचार करने का आग्रह किया था। इसके अलावा उन्होंने पीईटी के मौजूदा रिक्त पदों पर नियुक्ति देने और उनके प्रत्यावेदन पर कारणयुक्त आदेश जारी करने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें