फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली प्रदर्शन: दौलतपुर-दिल्ली जनशताब्दी ट्रेन रद्द, एचआरटीसी बसें नियमित रूप से चलेंगी

Fri, 09 Oct 2026 10:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना।

सार

सीजेपी  के शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। 
विज्ञापन
ऊना रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)  के शनिवार को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर आने वाली कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसी कड़ी में दौलतपुर चौक से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शनिवार को रद्द रहेगी। रेलवे विभाग के अनुसार गांधी नगर-दौलतपुर ट्रेन सहित वंदे भारत, सहित अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगी है। हालांकि, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। एचआरटीसी की ऊना से दिल्ली जाने वाली बसें अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।

विज्ञापन


निगम के कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक राजेश जोशी ने बताया कि ऊना आईएसबीटी से दिल्ली जाने वाली बसें तय समय सारिणी के अनुसार रवाना होंगी। बसों के संचालन पर रोक लगाने को लेकर निगम को अभी तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। रेलवे की ओर से ट्रेनों को रद्द किए जाने के कारण दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में बस सेवा यात्रियों के लिए विकल्प बनी रहेगी। यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। रेलवे अधिकारियों का कहना है शाम छह बजे तक दौलतपुर चौक से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का रद्द करने के निर्देश मिले हैं। नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों को रद्द करने को लेकर कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। निगम प्रबंधन ने आईएसबीटी दिल्ली के इंचार्ज को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। कहा है कि आंदोलन के दौरान किसी तरह की तनावपूर्ण स्थिति बनती है तो इसकी सूचना तुरंत एचआरटीसी मुख्यालय को दी जाए, ताकि हालात के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें