पुलिस ने दर्ज किया मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने किशोर सुंदरनगर निवासी जो की किराये का मकान लेकर पंडोह में रह रहा था जो की अपने दोस्त को चाकू मार कर फरार है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 और 118 (1) 115 (2) के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। वहीं, घायल जतिन के सैम्पल भी जांच के लिए भेज दिए गए हैं ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि उसने भी शराब पी थी या नहीं।