फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में गो तस्करी का भंडाफोड़: ऑयल टैंकर में भरे थे गोवंश, पंजाब सीमा पर पकड़ा; चालक सहित दो आरोपी हुए फरार

Thu, 24 Jul 2025 04:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

पंजाब सीमा पर गरामोड़ा स्थित आरटीओ बैरियर पर गाय और बैलों से भरा एक आयल टैंकर पकड़ा है। इसी बीच चालक और एक अन्य व्यक्ति चकमा देकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
गोवंश से भरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ऑयल टैंकर में गाय और बैलों की तस्करी करने का मामला सामने आया है। स्वारघाट पुलिस ने पंजाब सीमा पर गरामोड़ा स्थित आरटीओ बैरियर पर गाय और बैलों से भरा एक आयल टैंकर पकड़ा है। टैंकर में एक बैल मृत पाया गया, जबकि तीन गाय और पांच बैल जिंदा मिले हैं। टैंकर का चालक और उसमें सवार एक अन्य व्यक्ति मौके से भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार वीरवार तड़के आरटीओ बैरियर पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच पंजाब की ओर से आ रहे इंडियन ऑयल टैंकर को रोका गया। आरटीओ बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को कुछ शक हुआ। उन्होंने स्वारघाट थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो उसमें गोवंश भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




टैंकर हरियाणा का है
इसी बीच चालक और एक अन्य व्यक्ति चकमा देकर फरार हो गए। जिंदा मिले गोवंश को स्वास्थ्य जांच करा कर गोशाला भेजा गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि टैंकर हरियाणा का है। पुलिस ने उसके मालिक की पहचान कर ली है। उधर, स्वारघाट थाना प्रभारी रूप लाल कथानिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें- Himachal: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, सात की माैत, 22 घायल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें