फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोले- हिमाचल प्रदेश को लंबित आपदा राहत राशि जल्द दें

Wed, 02 Jul 2025 08:47 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को लंबित आपदा राहत कोष तुरंत जारी करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र पर हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को लंबित आपदा राहत कोष तुरंत जारी करने की मांग की। उन्होंने पहाड़ी राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की जान जाने पर भी दुख जताया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आग्रह किया।

विज्ञापन

 

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल के लिए लंबित आपदा राहत राशि तत्काल प्रभाव से जारी की जाए। इस वर्ष की बारिश से पहले ही हिमाचल सरकार ने केंद्र से 9000 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की थी। 2023 की त्रासदी में कांग्रेस की राज्य सरकार ने 4500 करोड़ रुपये की विशेष सहायता जारी की थी, जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य को केवल 433 करोड़ रुपये दिए। अब मोदी सरकार ने हाल ही में जल्दबाजी में 2023 के लिए 2000 करोड़ रुपये की घोषणा की है और भाजपा इसका श्रेय लेने में व्यस्त है, लेकिन राहत राशि अभी भी लंबित है।

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह हिमाचल के प्रति भाजपा का सौतेला व्यवहार है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि इस बार भाजपा श्रेय लेने के बजाय नुकसान की भरपाई के लिए मदद करेगी। खरगे ने कहा कि पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जान-माल के नुकसान की खबरें बेहद दुखद हैं। सरकार और प्रशासन युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से जनता को हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें