फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन में वीरभद्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Wed, 08 Jul 2026 10:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने उन्हें आधुनिक हिमाचल का शिल्पी बताया। 
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने वीरभद्र सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को उनकी पांचवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं ने उन्हें आधुनिक हिमाचल का शिल्पी बताया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह के कामों की गिनती नहीं की जा सकती। उनके असंख्य योगदान के कारण ही आज प्रदेश को आधुनिक हिमाचल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह लोगों के दिलों में बसते थे और उनका व्यक्तित्व उन्हें लोगों से जोड़ता था। उनके पास आने वाला कोई भी फरियादी कभी खाली हाथ नहीं लौटता था। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को जहां भुलाया नहीं जा सकता, वहीं आधुनिक हिमाचल के शिल्पी के तौर पर वीरभद्र सिंह हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर राम लाल, पूर्व मंत्री जय विहारी लाल खाची और वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स सहित सभी कांग्रेस नेताओं के योगदान को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के दिखाए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करना होगा।

विज्ञापन


शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने बताया कि उन्होंने वीरभद्र सिंह के मार्गदर्शन में राजनीति में कदम रखा। उनका नेतृत्व, विकास के प्रति सोच और दीन-दुखियों के दर्द को समझने का तरीका आज भी उनका मार्ग प्रशस्त करता है। शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वीरभद्र सिंह एक ऐसे संस्थान थे जो सबको साथ लेकर चलने की क्षमता रखते थे। इस अवसर पर लाहुल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल, कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित नंदा, संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा, उप महापौर उमा कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह, सोनिया चौहान, शिमला जिला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, शहरी अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, अमित भरमौरी, समस्त पार्षदगण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनीत गौतम, देवेंद्र बुशहरी, यशपाल तनाईक, एस के सहगल, विकास कालटा, प्रदीप सूर्या सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के अतिरिक्त अनुसूचित जाति विभाग और किसान कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें