फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- प्रदेश की संपदा को नहीं लुटने देंगे, हक के लिए लड़ेंगे लड़ाई

Mon, 28 Apr 2025 07:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने हिमाचल की संपदा को बचाने के लिए गंभीरता से काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि शानन प्रोजेक्ट के मामले में किसी की बयानबाजी से कुछ नहीं होगा। वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं देंगे। सोमवार को सोलन के गांधीग्राम में स्थित एक निजी होटल में राष्ट्रीय ट्रक और बस मीट के दौरान पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि शानन प्रोजेक्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और उन्होंने अपना हक मांगा है।

विज्ञापन


एडवोकेट कपिल सिब्बल हिमाचल का पक्ष रख रहे हैं। पूर्व सरकार ने हिमाचल की संपदा को बचाने के लिए गंभीरता से काम नहीं किया। कांग्रेस ने अपनी योजनाओं को बदला है और पिछली सरकारों ने जो गलत किया, उसकी लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि शानन प्रोजेक्ट के मामले में किसी की बयानबाजी से कुछ नहीं होगा। वह कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। यह सिर्फ शानन प्रोजेक्ट की बात नहीं है, बल्कि दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी इसी तरह के कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के पास पानी सबसे बड़ी संपदा के तौर पर है। प्रदेश को इसका हक मिलना चाहिए। जबकि इसका लाभ दूसरी कंपनियों को हुआ है। आज एसजेवीएनएल 67 हजार करोड़ रुपये की कंपनी बन गई, जबकि प्रदेश 58 हजार करोड़ के बजट पर ही रह गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋण लेना एक सामान्य प्रक्रिया है और सभी सरकारें ऋण लेती हैं। जीडीपी के अनुसार ही यह ऋण मिलता है। वहीं पाकिस्तान के मुद्दे पर पूछे गए सवाल में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार पाकिस्तानी नागरिक नियमानुसार प्रदेश को छोड़ दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें