फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Sun, 14 Dec 2025 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस द्वारा 'वोट चोर- गद्दी छोड़' अभियान के तहत एक महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल के सीएम सुक्खू समेत अन्य नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल हुए सीएम व अन्य कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा के खिलाफ वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों समेत कई प्रादेशिक नेताओें ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने दावा किया है कि इस महारैली में प्रदेश भर से पांच हजार से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विज्ञापन


मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पहाड़ी वेशभूषा के साथ सुबह 11 बजे हाथों में बैनर लिए रामलीला मैदान को कूच किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली आए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान को बचाने, निर्वाचन आयोग के सांविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को मजबूत करने के लिए कांग्रेस एकजुटता से राहुल गांधी के साथ खड़ी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें