जिला शिमला के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के रहने वाले वीरेंद्र ठाकुर को जब असहनीय दर्द उठा, तो सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए और उन्हें एयरलिफ्ट करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को तुरंत क्वार भेजा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए शिमला के दुर्गम क्षेत्र क्वार से एक मरीज को एयरलिफ्ट करवाया। मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री ने शिमला जिला प्रशासन को वीरेंद्र ठाकुर को तुरंत एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
वीरेंद्र ठाकुर उपमंडलाधिकारी कार्यालय क्वार में तैनात हैं, जिन्हें अचानक असहनीय दर्द उठा। तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत थी। मुख्यमंत्री ने अपने हेलिकॉप्टर को तुरंत क्वार भेजा। वीरेंद्र और उनकी बेटी को 4ः13 बजे एयरलिफ्ट कर शाम पांच बजे आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि अब वीरेंद्र की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री ने आईजीएमसी प्रशासन को मरीज को हरसंभव और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।