मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस महीने भी विधायकों के बढ़े हुए वेतन और भत्ते को देने की संभावना कम लग रही है। अभी प्रदेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। प्रदेश में हिंदुस्तान की पहली विधानसभा है, जिसमें सब कुछ विधायक खुद ही भुगतान कर रहे हैं। हाल ही में किए गए संशोधन में इस तरह की व्यवस्था की गई है कि विधायक तमाम तरह के बिलों का खुद भुगतान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनवरी में वह फिर नई दिल्ली जाकर केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलेंगे। वह राज्य का राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) केवल इस सरकार के कार्यकाल के लिए नहीं, बल्कि आगामी पांच साल के लिए राजस्व घाटा अनुदान का मामला उठाएंगे।