पीएम और नड्डा से झूठ बुलवाते हैं जयराम: सुक्खू ने कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से प्रदेश की वित्तीय स्थिति को लेकर झूठ बुलवाया है। हरियाणा चुनाव के दौरान हिमाचल की वित्तीय स्थिति को लेकर गलत बातें की गईं। पीएम को आरोप लगाने से पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और वित्त मंत्री से पूछना चाहिए था कि क्या हिमाचल का कोष ओवरड्राफ्ट है या नहीं।
प्रेस वार्ता में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार भी मौजूद रहे।