राज्य की भौगोलिक स्थिति और पर्यटन क्षमता को देखते हुए हिमाचल में हवाई नेटवर्क के विस्तार की तत्काल आवश्यकता है। यह बात मुख्यमंत्री सुक्खू ने फरीदाबाद में आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कांगड़ा हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर काम कर रही है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से भूमि अधिग्रहण लागत वहन करने, परियोजना को पूर्ण रूप से वित्त पोषित करने और राज्य में छोटे हवाई अड्डों व हेलीपोर्टों के विकास के लिए अलग मास्टर प्लान तैयार करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने प्रदेश में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम 2012 के कड़ाई से अनुपालन, जीरो-टॉलरेंस नीति और हिमालयी राज्यों में पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ जल स्रोतों की आवश्यकता पर जोर दिया।