फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: खुले आसमां के नीचे रात 11 बजे तक सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अलग-अलग मांगों को लेकर मिलते रहे लोग

Wed, 16 Apr 2025 10:21 AM IST
अंकेश डोगरा अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, किलाड़ (चंबा)।

सार

किलाड़ विश्राम गृह के कमरे में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू लोगों से बारी-बारी मिल रहे थे, लेकिन बाद में विश्राम गृह से बाहर निकलकर खुले आसमान के नीचे लोगों की देर रात तक समस्याओं को सुनते रहे। 
विज्ञापन
किलाड़ में मुख्यमंत्री समस्याएं सुनते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कड़ाके की ठंड के बावजूद किलाड़ में देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे। कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर सीएम का दरबार सजा। पांगी के दूरदराज इलाकों के लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीएम से मिले। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। समस्याओं को लेकर जनता की ओर से आवेदनों का अंबार लग गया।

विज्ञापन


हालांकि, सीएम पहले किलाड़ विश्राम गृह के कमरे में लोगों से बारी-बारी मिल रहे थे, लेकिन बाद में विश्राम गृह से बाहर निकलकर खुले आसमान के नीचे लोगों की देर रात तक समस्याओं को सुनते रहे। प्रशासनिक अमला इस दौरान मौजूद रहा। अधिकतर लोग सड़क, स्कूल, डाॅक्टर और अध्यापकों की मांग को लेकर सीएम से मिले। 

एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनके गांव के लिए अभी सड़क नहीं बनी है और न ही सिंचाई के लिए कूहल की सुविधा है। लिहाजा, उन्होंने मुख्यमंत्री को इन समस्याओं से लिखित में अवगत करवाया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के जनजातीय इलाकों के लोगों की समस्याओं को  प्राथमिकता के आधार पर हल करने का ईमानदारी से प्रयास किया जा रहा है।  उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही पहला राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस जनजातीय क्षेत्र स्पीति में मनाया, जबकि दूसरी बार किलाड़ में मना रहे हैं। एपीएमसी चंबा के चेयरमैन ललित ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने रात करीब 11:00 बजे तक किलाड़ में समस्याओं को सुनकर जनता का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें