मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पानी हिमाचल का सोना था और एसजेवीएनएल करोड़ों की कंपनी हिमाचल के पानी से बन गई है, लेकिन हमें सिर्फ बारह प्रतिशत रायल्टी ही मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नीतिगत परिवर्तन किया है किसी भी पावर प्रोजेक्ट के लिए नई 12 प्रतिशत रायल्टी ली जाएगी और आगे बढ़ोतरी की जाएगी। सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर के समय में धौलासिद्व प्रोजेक्ट पर संपदा को लुटाने का काम किया गया है। इसी के चलते कांग्रेस सरकार ने हिमाचल के अधिकारों की रक्षा करते हुए काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जोल सप्पड़ को पन्द्रह नवंबर तक शिफ्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शानन प्रोजेक्ट हमारा है और उसको लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब हिमाचल प्रदेश का बड़ा भाई है और दायित्व बनता है कि इसे दें। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है और लड़ाई लड़ी जाएगी।