फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में तीन नवंबर तक मौसम साफ, चार-पांच को बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में तीन नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। चार और पांच नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उच्च पर्वतीय और जनजातीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला सहित सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर सहित निचले और मध्य पर्वतीय कई इलाकों में शुक्रवार तड़के कोहरा छाया रहा। हालांकि बाद में धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में तीन नवंबर तक मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा। चार और पांच नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उच्च पर्वतीय और जनजातीय इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर और बढ़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इस वर्ष अक्तूबर का महीना बारिश के लिहाज से असामान्य रूप से सक्रिय रहा। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर में प्रदेशभर में सामान्य से 173 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले 20 वर्षों में सर्वाधिक है। आमतौर पर अक्तूबर में मानसून के विदा होने के बाद प्रदेश में सूखे जैसे हालात बनने लगते हैं, मगर इस बार बादलों ने रिकॉर्ड तोड़ बारिश कर दी। हिमाचल प्रदेश में साल 1901 के बाद से अक्तूबर में 14वीं सबसे अधिक बारिश (68.5 मिमी) हुई है। यह 2005 के बाद से अक्तूबर में हुई सबसे अधिक बारिश है।

2005 में 70 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इससे पहले 1955 में सबसे अधिक बारिश 413.5 मिलीमीटर दर्ज की गई थी। उधर, राज्य के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वीरवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2, ताबो में माइनस 0.8, केलांग में 0.1, कल्पा में 4.1, मनाली में 5.9, रिकांगपिओ में 7.2, नारकंडा में 7.5, भरमाैर में 9.4, शिमला में 10.5, सोलन में 12.4, हमीरपुर में 13.0, मंडी में 13.2, नाहन में 15.1, ऊना-बिलासपुर में 15.5 और धर्मशाला में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 30.6
हमीरपुर 30.5
बिलासपुर 29.0
कांगड़ा 28.2
मंडी 27.4
सोलन 27.2
धर्मशाला 27.1
नाहन 25.3
शिमला  22.4
मनाली 19.4
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें