फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJP Protest: संसद मार्च में हुए लाठीचार्ज से हिमाचल के कई युवा भी हुए घायल

Tue, 21 Jul 2026 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

ठियोग निवासी शरण्या वर्मा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। वह दिल्ली में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। शरण्या ने कहा कि पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया था। देश में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवा हताश हैं और इस मामले में जवाबदेही तय होना जरूरी है। 
विज्ञापन
संसद मार्च में हिमाचल के युवा भी हुए शामिल । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंतर-मंतर पर सोमवार को हुए संसद मार्च के लिए देशभर से दिल्ली पहुंचे लोगों में हिमाचल के युवा भी शामिल हुए। इस दौरान हुए लाठीचार्ज में कई युवाओं के घायल होने की सूचना है। इनमें राजधानी की पूर्व भाजपा पार्षद के बेटे समेत अन्य युवा भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद अभिभावक चिंतित हैं और अपने बच्चों से संपर्क कर उनका हालचाल जानने का प्रयास कर रहे हैं। ठियोग निवासी शरण्या वर्मा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई हैं। वह दिल्ली में एमए की पढ़ाई कर रही हैं। शरण्या ने कहा कि पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में लिया था। देश में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवा हताश हैं और इस मामले में जवाबदेही तय होना जरूरी है। बिलासपुर से प्रदर्शन में पहुंचे रजनीश ने बताया कि दिल्ली में आयोजित इस मार्च और प्रदर्शन में हिमाचल के कई जिलों के युवाओं ने भागीदारी की। रजनीश ने बताया कि दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज में कई छात्रों को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में शिमला में धरना
 दिल्ली में छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को रिज पर एक दिवसीय शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने इस लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना देश के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। धरने में छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों को तुरंत स्वीकार करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की। उन्होंने लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रितपाल सिंह मट्टू सहित अन्य साथी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें