फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार, सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ी

Wed, 22 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में बुधवार और वीरवार को ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। राजधानी शिमला में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। बुधवार और वीरवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा की ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 अक्तूबर को राज्य के उच्च पर्वतीय और मध्यवर्ती क्षेत्रों में ठंडक बढ़ेगी। इस दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने और दिन में धूप खिलने के आसार हैं। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम में आए इस बदलाव से अधिकांश क्षेत्रों में सुबह-शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। दिवाली के दिन पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.0, कुकुमसेरी में 2.1, ताबो में 2.9, कल्पा में 5.0, रिकांगपिओ में 7.9, मनाली में 8.4, धर्मशाला में 12.2 और शिमला में 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें