फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद को मिली दूसरी किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
14वें वित्त आयोग के तहत 8,11,79,117 रुपये की दूसरी किस्त जिला परिषद चंबा को जारी कर दी गई है। जिसे जिला परिषद कार्यालय द्वारा जनसंख्या के आधार पर जिले की 283 पंचायतों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन


 पहली किस्त से मिले लगभग 8,07,45,326 रुपये को पहले ही पंचातयों को भेजा जा चुका है। लिहाजा बजट की कमी से जूझ रही पंचायतों में विकास कार्यों को अब कुछ रफ्तार मिल सकेगी। इसके लिए इस बजट का उपयोग ग्रामसभा में पारित प्रस्ताव के आधार पर ही किया जा सकेगा। जैसे पंचायती राज विभाग की ओर से सभी पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना ग्रामसभा के आयोजन के इस बजट का प्रयोग नहीं किया जा सकता है।

इस बजट के प्रयोग के बाद बाकायदा पंचायत को इसका उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जिला परिषद कार्यालय या फिर पंचायती राज विभाग को सौंपना होगा ताकि जारी की गई धन राशि से विकास कार्यों के होने की संतुति की जा सके।  वहीं जिला परिषद कार्यालय के ऑडिट में भी जारी राशि की उपयोगिता पर पैनी नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी सूरत में सरकारी धनराशि का दुरुपयोग न हो सके।
विज्ञापन


इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी ने बताया कि बजट निर्धारित निर्देशों के तहत जारी किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी पंचायतों के बैंक खाते में यह धनराशि जमा हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें