फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवाओं को मिलेगा वाटर स्पोर्ट्स और रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण

Sun, 21 Sep 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के युवाओं को स्वरोजगार के नए अवसर देने के लिए नवंबर से वाटर स्पोर्ट्स और रिवर राफ्टिंग बेसिक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण जिला प्रशासन चंबा द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से आयोजित होगा। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में 30 युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें 14 दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स बेसिक कोर्स पौंग डैम (जिला कांगड़ा) और 14 दिवसीय बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स पिरड़ी (कुल्लू) में करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पात्रता मानदंडों के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास अनिवार्य है, जबकि संबंधित कार्य का अनुभव रखने वाले युवाओं के लिए आठवीं पास होना पर्याप्त होगा। उम्मीदवार चंबा जिला का मूल निवासी एवं हिमाचली होना चाहिए। अच्छे आचरण और स्वस्थ होने के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए लेकिन बिना औपचारिक प्रशिक्षण वाले युवाओं को वरीयता दी जाएगी। उधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि नवंबर से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे और आवेदन ऑनलाइन भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 5 अक्तूबर तक जिला पर्यटन विकास कार्यालय, बचत भवन, चंबा में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र वहीं से प्राप्त किए जा सकते हैं या वेबसाइट hpchamba.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक हज़ार रुपये शुल्क बैंक ड्राफ्ट/पोस्टल ऑर्डर द्वारा जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा के पक्ष में जमा करना होगा। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट साइज दो फोटो, शैक्षणिक व आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/राशन कार्ड अथवा स्थायी पता प्रमाण, हिमाचली बोनाफाइड, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) और आरक्षित वर्ग से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) संलग्न करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें