फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवक ने रावी नदी में लगाई छलांग, नहीं मिला सुराग

Fri, 17 Oct 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बालू स्थित पुराने पुल के समीप शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक ने रावी नदी में छलांग लगा दी। देखते ही देखते युवक नदी की तेज धारा में बह गया और कुछ ही पलों में आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देरशाम तक बालू, परेल, तड़ोली और उदयपुर क्षेत्रों में नदी के किनारे तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
पुलिस उप-अधीक्षक हितेश लखनपाल ने बताया कि युवक के रावी नदी में छलांग लगाने की सूचना मिलने के बाद तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि वह कहां का रहने वाला है।पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना जारी कर दी है। युवक की पहचान और कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें