फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: युवाओं को न बेरोजगारी, न कौशल भत्ता मिला

Sun, 08 Dec 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के 1,772 युवाओं को भत्ता नहीं मिल पाया है। पिछले दो माह से युवाओं को भत्ते की किस्त की अदायगी नहीं हो रही है। इसके चलते युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से लंबित भत्ते की अदायगी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। साथ ही बजट संबंधित डिमांड भी भेजी गई है। मगर अभी तक बजट की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला चंबा में इस बार 1,161 युवाओंं ने कौशल विकास भत्ता योजना के तहत आवेदन किया है। इसके तहत निजी और सरकारी संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये भत्ते के रूप में मिलेंगे। वहीं, अक्षम प्रशिक्षुओं को 1,500 रुपये भत्ता मासिक मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ जिले में 611 युवाओं ने बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन किया है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को 1,000 और अक्षम बेरोजगार युवाओं को 1,500 रुपये भत्ते के रूप में दिया जाएगा। लेकिन, पिछले दो माह से भत्ते की अदायगी लटक गई है। बजट की व्यवस्था न होने से ऐसी स्थिति बनी है।

यह मामला उनके ध्यान में है। दोनों योजनाओं के तहत बजट की डिमांड की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट का प्रावधान होगा। एक साथ ही भत्ते का भुगतान कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद सिंह चौहान, रोजगार अधिकारी, चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें