फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस भटियात ने किया धरना प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस भटियात ने धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते की। कहा कि नीट परीक्षा लीक मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। कहा कि देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। इस मौके पर यूवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, अर्बन अध्यक्ष कनिष्क चारक, बोनी, संजय, अंकु, अजय, कमल, रोहित, अनूप, शुभम, वीरेन, केतु, निर्भय और शैंकी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें