फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म का आरोप, एक युवक गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता की शिकायत पर महिला थाने में पॉक्सो एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

केार्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी, होटल में साक्ष्य जुटाएगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दो नाबालिग सहेलियों को बहला-फुसलाकर होटल में ले जाकर उनके साथ दुराचार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी को उस होटल में ले जाकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जाएंगे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को आरोपी अश्वनी निवासी किलोड़ ने दोनों नाबालिगों को बुलाया और उन्हें अपने साथ होटल ले गया। आरोप है कि होटल के कमरे में उसने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचने पर नाबालिगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने महिला थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। होटल में नाबालिगों के ठहरने से जुड़े पहलू की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाएगी कि होटल में कम उम्र की दोनों लड़कियों को कमरा किस आधार पर दिया गया और इसमें होटल प्रबंधन की कोई भूमिका थी या नहीं। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि दो नाबालिग सहेलियों से दुराचार के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें