फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल शॉप के बाहर अचेत मिला युवक, अस्पताल में मौत

Sun, 01 Nov 2026 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा में 30 वर्षीय दलीप की मौत, घटनास्थल के आसपास के मेडिकल स्टोरों की सीसीटीवी फुटेज जांच रही पुलिस
विज्ञापन

नशीले पदार्थ की ओवरडोज की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह के तीसा में रविवार सुबह सिविल अस्पताल के समीप एक मेडिकल शॉप के बाहर युवक अचेत अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दलीप सिंह (30) पुत्र नेगी राम निवासी गांव भराड़ा, तहसील चुराह के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर नशीले पदार्थ के सेवन या ओवरडोज को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस अस्पताल के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का पोस्टमार्टम पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा में करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें