फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डलहौजी में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 20 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन स्थल डलहौजी में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर डलहौजी अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान ध्रुव निवासी बौंखरी मोड़ के रूप में हुई है।
पुलिस को दिए बयान में मोहित कुमार निवासी वार्ड नंबर 9 डलहौजी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर सुभाष चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ध्रुव मोटरसाइकिल पर मिला और छाती में दर्द और तबीयत खराब होने की बात कही। ध्रुव के कहने पर मोहित बाइक चलाने लगे। ध्रुव पीछे बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सनसेट पॉइंट के पास पहुंचने पर ध्रुव ने सिर में तेज दर्द और प्यास लगने की शिकायत की। मोहित ने उसे पास के बेंच पर बैठाकर पानी पिलाया और ठंडा लेने दुकान चला गया। वापस आने पर ध्रुव की हालत और बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। इसके बाद मोहित ने दोस्त की मदद से ध्रुव को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित के अनुसार ध्रुव पहले उनके साथ होटल में काम करता था। उसे अस्थमा की बीमारी थी। वह अपने साथ अस्थमा का पंप भी रखता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें