फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: योगराज 100 मीटर दौड़ में रहे अव्वल

Wed, 03 Dec 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर विशेष विद्यालय चुवाड़ी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में योगराज पहले स्थान पर रहे। वहीं, सॉफ्टबाल में अर्णव ठाकुर प्रथम और सलीम खान ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने की। यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से हुआ। विद्यालय के विशेष बच्चों के द्वारा रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी राज बहादुर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि द्वारा खेलो और संस्कृतिक कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें