फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आठ साल की रखवाली... अब बंजर भूमि में छाई हरियाली

Wed, 03 Dec 2025 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में वन विभाग ने तीन हेक्टेयर बंजर भूमि पर देवदार का नया जंगल तैयार कर नया कीर्तिमान हासिल किया है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में महालूनाला चेकपोस्ट के साथ विभाग ने बंजर भूमि में देवदार के पौधे लगाए। वनरक्षक कमला को इसके सरंक्षण की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्हाेंने जंगली जानवरों और भारी बर्फबारी में इन पौधों की देखभाल की। इसके परिणाम स्वरूप अब पौधे पेड़ों के रूप में नजर आ रहे हैं।
आने वाले समय में ये पेड़ गगनचुंबी हो जाएंगे और यहां वन्य जीवों की विभिन्न प्रजातियां विचरण करती हुईं नजर आएंगी। खास बात यह है कि वर्ष 2014 में जिस महिला वन रक्षक कमला कुमारी के क्षेत्र में पौधरोपण किया गया, वह मौजूदा समय में वन खंड अधिकारी बन चुकी हैं।
विज्ञापन

डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों ने भी समय-समय पर इस जंगल की रखवाली को औचक निरीक्षण किए और वन रक्षक से लेकर अन्य कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया।
जनजातीय क्षेत्र पांगी में वन रक्षकों की सबसे ज्यादा कमी है। चार रेंजों की वन बीटों का जिम्मा 10 वन रक्षकों के कंधो पर हैं। ऐसे में जंगल में नियमित गश्त करने के साथ तीन हेक्टेयर पर पौधरोपण की देखभाल करना काफी चुनौतीपूर्ण था।
विज्ञापन

इस बारे में डीएफओ पांगी रवि कुमार गुलेरिया ने बताया कि माहलूनाला चेकपोस्ट के पास वन रक्षक सहित अन्य कर्मचारियों के परिश्रम से नया जंगल तैयार हुआ है। अब यहां देवदार के छोटे पेड़ देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें