फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकू नुरपूर के नाम रही सिंगाधार छिंज मेले की बड़ी माली

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सिंगाधार में छिंज मेले का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छिंज मेले की बड़ी माली नुरपूर के पहलवान अंकू के नाम रही। इसमें हैप्पी डेरा बाबा बालकनाथ उपविजेता बने। विजेता पहलवान को कमेटी की ओर से 11000 और उपविजेता को 9000 रुपये का नकद इनाम दिया गया। दूसरी माली के विजेता टिकरीगढ़ के पहलवान क्यूब खान रहे। उसे इनाम के रूप में आठ हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

इसमें धर्मेंद्र बघेईगढ़ उपविजेता रहे और उन्हें इनाम के रुप में सात हजार रुपये दिए गए। तीसरी माली के विजेता रहे मनीश को छह हजार और उपविजेता महिंद्र को पांच हजार रुपये इनाम से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को प्रोत्साहन के रूप में 15000 रुपये भेंट किए। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इसलिए इन मेलों को संजोये रखना जरूरी है। कमेटी अध्यक्ष किशोरी लाल और महासचिव लेखराज ने बताया कि हर वर्ष छिंज मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें