फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वेतन न मिलने से मजदूरों ने रोका काम, हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट का निर्माण ठप

Sun, 22 Dec 2024 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चांजू में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पावर हाउस का काम ठप पड़ गया है। इसका कारण कंपनी की ओर से 70 मजदूरों को एक महीने का वेतन नहीं देना बताया जा रहा है। इसके चलते इन मजदूरों ने काम पर आना बंद कर दिया है। इस कारण पावर हाउस, एडिट-एक, दो और तीन में चल रहा कार्य ठप है। पांच दिन से ये मजदूर हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से कंपनी को अपना कार्य करवाना मुश्किल हो गया है। इससे पहले भी कंपनी से विवाद के चलते मजदूर हड़ताल करके निर्माण कार्य बंद कर चुके हैं। ऐसे में दोबारा से हड़ताल होने से कंपनी को समय पर पावर प्रोजेक्ट का निर्माण करना असंभव हो जाएगा।
विज्ञापन

48 मेगावाट के इस पावर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य दो निजी कंपनियों से करवा रही है। इसमें पावर हाउस का निर्माण करने वाली कंपनी में का कोई भी मजदूर काम पर नहीं जा रहा है। मजदूरों की तरफ से कंपनी को साफ चेतावनी दी गई है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा, वे अपने काम पर नहीं लौटेंगे और साइटों पर काम को भी नहीं चलने देंगे।

मजदूरों की पांच दिन से चल रही हड़ताल को खत्म करवाने के लिए अभी तक कंपनी की तरफ से कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इस कारण मजदूरों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


कंपनी में जो स्थानीय लोग मजदूरी कर रहे थे। उन्हें एक महीने का वेतन नहीं दिया है। इसके चलते मजदूरों ने काम बंद कर दिया है। मजदूरों के साथ स्थानीय लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
चैन लाल, प्रधान, ग्राम पंचायत देहरा
पावर प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य बंद और मजदूरों को वेतन न मिलने के बारे में जानकारी नहीं है। इस मामले में पूरी जानकारी जुटाकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

अंकुर ठाकुर, एसडीएम, चुराह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें