फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-न्याग्रां-फटाहर रूट पर तीन हफ्ते से नहीं दौड़ी बस

Thu, 23 Apr 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री परेशान, निगम प्रबंधन के प्रति बढ़ रही नाराजगी
विज्ञापन

बोले- जल्द बस सेवा बहाल नहीं की तो करेंगे धरना-प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा बस स्टैंड से प्रतिदिन रात 8 बजे चलने वाली चंबा-न्याग्रां-फटाहर रूट की बस सेवा तीन हफ्तों से बंद है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों यात्रियों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
लोगों में निगम प्रबंधन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुरुआत में परिवहन निगम ने बस में तकनीकी खराबी को कारण बताया था लेकिन तीन सप्ताह बाद भी सेवा बहाल नहीं हो सकी। अब निगम बसों की कमी का हवाला दे रहा है जिससे स्थिति और उलझती नजर आ रही है। इस रूट पर रोजाना नौकरीपेशा लोग, छात्र और ग्रामीण निर्भर रहते हैं। बस बंद होने से यात्रियों को निजी वाहनों या महंगे किराये वाले साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रात के समय यह एकमात्र सरकारी बस सेवा थी। इसके बंद होने से महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, कुलदीप कुमार, संगम कुमार, ललित कुमार, अनिकेत कुमार, अंशु ठाकुर, सोनाक्षी ठाकुर और अंजली ने बताया कि लगातार तीन सप्ताह से सेवा ठप रहने पर उनकी आवाजाही प्रभावित हो रही है। चंबा पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर एकमात्र ही बस चलती है। यदि समस्या तकनीकी थी तो इतने समय में समाधान क्यों नहीं निकाला गया। यदि बसों की कमी है तो वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई। उन्होंने प्रशासन और परिवहन निगम से मांग की है कि बस को जल्द रूट पर भेजा जाए, वरना वे धरना-प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बसों की कमी के कारण कुछ रूट प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया है कि जल्द व्यवस्था सुधारकर इस रूट पर बस सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें