चंबा। बाल विकास परियोजना कार्यालय मैहला के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना कार्यालय मैहला ने आवेदन मांगे हैं।
पात्र महिलाएं 22 नवंबर तक बाल विकास परियोजना कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। 27 नवंबर को साक्षात्कार एसडीएम कार्यालय चंबा में होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र अलमी, डुगली, मासू, लोथल, तूर, बिंदला और लौणी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र जन्नी, बंदला, बकाणी, बाट, लौणी, कोलका, गागला, खलैला, सान्खा, ब्रेही और झड़ै में सहायिकाओं की तैनाती की जाएगी। महिला उम्मीदवार फीडिंग क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए। महिला की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला की वार्षिक आय पचास हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मैहला परियोजना के तहत सात आंगनबाड़ी और 11 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे। आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।