फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन करने की बजाय घर छोड़े जा रहे मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। कुठेह हाइड्रो प्रोजेक्ट की डैम साइट का कार्य मजदूरों के काम पर न आने से बंद पड़ गया है। इसका मुख्य कारण एक ही दिन में साइट पर कार्यरत 11 कामगार पॉजिटिव आ गए हैं। दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन की ओर से भी मजदूरों के संक्रमित आने पर उनका सहयोग नहीं किया जा रहा है। मजदूरों के पॉजिटिव आने पर कंपनी प्रबंधन उन्हें क्वारंटीन करने की बजाय गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन की इस मनमानी से अब मजदूरों में भी रोष है। मजदूरों ने जिला प्रशासन से कंपनी प्रबंधन की इस प्रकार की कारगुजारी की जांच कर मजदूरों को न्याय दिलवाने की मांग उठाई है। श्रमिकों राजेश कुमार, साहब सिंह, राजिंद्र कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण कुमार, उत्तम चंद, कर्ण सिंह आदि ने कहा कि डैैम साइट पर मजदूरों के कोरोना संक्रमित आने के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से मजदूरों को क्वारंटीन नहीं किया जा रहा है और न ही उनका खर्च उठाया जा रहा है। कंपनी संक्रमित मजदूरों को सीधे घर भेज रही है।
मजदूरों का कहना है कि कंपनी की इस हरकत से परिवार सहित पूरे गांवों में महामारी फैलने का खतरा पैदा हो गया है। इसके चलते अब अन्य मजदूरों ने भी कार्य स्थल पर जाना छोड़ दिया है। मजदूरों का कहना है कि कंपनी प्रबंधन को यदि कार्य जारी रखना है तो मजदूरों को साइट पर ही रखने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार होली ठांठू राम ने कहा कि कंपनी प्रबंधन के सभी मजदूरों को कोरोना टेस्ट करवाने के बारे में हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी प्रबंधन इस प्रकार का कार्य कर रही है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कंपनी के जीएम रविंद्र भंवरा ने बताया कि संक्रमित लोगों को क्वारंटीन करने की उनके पास अधिक क्षमता नहीं है। लिहाजा, मजदूरों को उनके घरों में छोड़ कर होम आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें