फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गेहूं की कटाई के लिए नहीं मिल रहे मजदूर

Sat, 09 May 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
गेहूं कटाई कार्य में सह परिवार जुटेकिसान। संवाद
विज्ञापन
परिवार के साथ खुद ही फसल की कटाई करने में जुटे हैं किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरोल (चंबा)। सरोल, राजपुरा, कियाणी, घोल्टी, राजनगर और पुखरी में मौसम साफ होते ही किसान खेतों में गेहूं की कटाई में जुट गए हैं।
किसान परिवार के साथ खेतों में गेहूं की कटाई के लिए मजदूर ढूंढ रहे हैं लेकिन मजदूर नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। मजदूर न मिलने के कारण किसानों को मजबूरी में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई करवानी पड़ रही है।
किसानों में अमित कुमार, सुरेश कुमार, दलीप कुमार, हरीश कुमार, राजेश, दलीप, भगवाना, महेंद्र और वीरू आदि ने बताया कि इन दिनों गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। गेहूं की कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इस कारण किसानों को कंबाइन मशीनों से गेहूं की कटाई करवानी पड़ेगी। इससे पशुओं के लिए तूड़ी के लाले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दराती विक्रेताओं में योगराज, संजीव कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होते ही दरातियों की बिक्री शुरू हो गई है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार दराती की बिक्री अधिक हुई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें