बनीखेत के पास ढूंढियारा में एनएचएआई की जेसीबी मशीन सड़क के चौडीकरण का काम करते हुए संवाद
नालियां खोलने और सड़क किनारे गिरे पत्थर हटाने में जुटी एनएचएआई की मशीनरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए के सुधारीकरण और रखरखाव का काम तेज कर दिया गया है। बरसात से क्षतिग्रस्त सड़क हिस्सों की मरम्मत के साथ बंद नालियों को खोलने और सड़क के किनारे गिरे बड़े पत्थरों को हटाने का काम भी जारी है।
ढूंढियारा के पास एक तरफ से धंसी सड़क की मरम्मत शुरू कर दी गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर बंद पड़ी नालियों को खोला जा रहा है, ताकि बरसात का पानी सड़क पर जमा न हो और उसकी उचित निकासी बनी रहे। बरसात के दौरान राजमार्ग पर गिरे मलबे और पत्थरों को भी हटाया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मशीनरी पठानकोट से भरमौर तक विभिन्न स्थानों पर तैनात है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि बरसात में राजमार्ग को यातायात के लिए सुचारु रखना, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करना प्राथमिकता है। सड़क सुधारीकरण का काम लगातार जारी है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी कम होगी और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।