फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रोजगार की मांग पर चांजू परियोजना का काम रोका

Sat, 07 Nov 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
एसीएनसी हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट चांजू-तृतीय में हड़ताल करते कर्मचारी। जागरूक पाठक
विज्ञापन
प्रबंधन के नोटिस से बढ़ा विवाद, स्थानीय कामगारों ने ठेकेदारों को काम सौंपने पर जताई आपत्ति
विज्ञापन

पुराने कर्मचारियों की बहाली पर अड़े, नो वर्क, नो पे के खिलाफ एचआर विभाग को सौंपा विरोध पत्र

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परियोजना की साइट पर काम ठेकेदारों से करवाने और स्थानीय कर्मचारियों को पर्याप्त काम न मिलने का विवाद अब आंदोलन तक पहुंच गया है।
48 मेगावाट की चांजू जलविद्युत परियोजना के पैकेज-2 में कामगारों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। कर्मचारियों की मांग है कि पहले हटाए गए स्थानीय कामगारों को दोबारा काम पर रखा जाए और क्षेत्र के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिले। प्रबंधन के नो वर्क, नो पे नोटिस ने विवाद को और बढ़ा दिया है।
कामगार रूप सिंह, होशियारा राम, ईम चंद, तारा चंद, भिंद्रो, देसराज, उमेश कुमार और किशोरी लाल सहित अन्य कर्मचारियों ने छह नवंबर को मानव संसाधन विभाग को लिखित आपत्ति सौंपी। उनका आरोप है कि लंबे समय से परियोजना में सेवाएं देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त काम नहीं दिया जा रहा है, जबकि परियोजना के कार्य छोटे ठेकेदारों को सौंपे जा रहे हैं। कर्मचारियों ने इसे उनके रोजगार पर संकट बताते हुए कहा कि ऐसे फैसले लेने से पहले उन्हें विश्वास में लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कामगारों ने नो वर्क, नो पे नोटिस को एकतरफा बताते हुए सवाल उठाया कि जब उन्हें प्रबंधन की ओर से काम ही उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा तो इसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों पर कैसे डाली जा सकती है। उन्होंने श्रम कानूनों के अनुरूप निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन


लिखित आश्वासन के आधार पर बहाली की मांग
कामगारों के अनुसार परियोजना की साइटें दोबारा खुलने पर पहले हटाए गए स्थानीय कर्मचारियों को काम पर रखने का आश्वासन दिया गया था। इस संबंध में उनके पास लिखित प्रमाण भी हैं। उन्होंने पुराने कर्मचारियों को प्राथमिकता देने और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग दोहराई। कामगारों ने परियोजना समय पर पूरा करने के लिए ओवरटाइम करने की सहमति भी जताई है। मांगें पूरी न होने पर श्रम विभाग में शिकायत दर्ज करवाने की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत चांजू के प्रधान और उपप्रधान ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। कंपनी प्रबंधन के अधिकारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और समाधान निकालने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें