फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरियाड़ा में शराब ठेके के बाहर महिलाओं ने किया धरना प्रदर्शन, चक्का जाम

विज्ञापन
ददरिया में चक्का जाम के दौरान महिलाओं को समझाते पुलिस अधिकारी और जवान।
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। ददरियाड़ा में शराब के ठेके के बाहर शनिवार दोपहर 12 बजे महिलाएं धरने पर बैठ गईं। महिलाएं ठेके को हटाने की मांग पर अड़ी रहीं। देरशाम तक किसी भी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के न पहुंचने के कारण देरशाम ग्रामीण और उग्र हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चुवाड़ी-ददरियाड़ा-सिहुंता मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच पाया हैं। पुलिस के कुछ जवान मौके पर पहुंच लोगों को समझाने में जुटे हैं।
शराब के ठेके पर मामूली बात पर हुई कहासुनी पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल को चुवाड़ी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शनिवार को महिलाओं ने ठेके के बाहर काफी देर तक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ठेके को वहां से हटाने की मांग की। मारपीट की घटना वीरवार रात को चुवाड़ी के ददरियाड़ा में ठेके पर घटित हुई। यहां राजमल शराब की बोतल खरीदने आया था। उसने पेमेंट ऑनलाइन करने की बात कही तो वहां तैनात कर्मचारी भड़क उठे और कैश पेमेंट देने की बात कहने लगे। इसको लेकर उसकी ठेके के कर्मचारियों के साथ बहसबाजी हुई। देखते ही देखते उनके बीच में हाथापाई शुरू हो गई। ठेके के चार कर्मचारियों के साथ एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई की।
कुछ ही देर में वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद घायल को उनके चुंगल से छुड़ाया गया। उसे उपचार के लिए चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने अस्पताल में घायल का बयान लेकर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस थाना चुवाड़ी के प्रभारी रमन चौधरी ने बताया कि मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। पुलिस और एक्साइज विभाग को मामले को सुलझाने संबंधी निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें