फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ांक से गिरी महिला ने टांडा में तोडा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहला(चंबा)। ग्राम पंचायत गुराड़ में ढांक से गिरकर घायल हुई महिला की मंगलवार देर शाम टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बुधवार को उसके पैतृक गांव में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान गुराड़ तिलक राज ने बताया कि तीन दिन पहले मवेशियों के लिए घास काटते समय ढिमको पत्नी कुलदीप गुराड़ में ढांक से गिरने से बुरी तरह से घायल हो गई। महिला को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच उठाकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। यहां मंगलवार देर रात ढिमको देवी ने दम तोड़ दिया। नायब तहसीलदार धरवाला हंसराज रावत ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें