फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में काम करने के बाद घर वापिस आ रही महिला पर गिरा पत्थर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपमंडल भरमौर के तहत ग्राम पंचायत घरेड़ में पत्थर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर शाम को सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक महिला की पहचान कुशल देवी पत्नी तारा चंद निवासी गांव पंजसेई ग्राम पंचायत घरेड़ तहसील भरमौर जिला चंबा के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला शुंकु की टपरी स्थित खेतों में काम करने गई थी। यहां काम करने के बाद महिला घर को वापिस आने लगी। महिला जैसे ही रास्ते से घर आ रही थी तो अचानक पहाड़ी से पत्थर उसके ऊपर आ गिरा। इससे महिला को सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीण महिला की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने महिला को उठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया।
भरमौर अस्पताल से महिला को चंबा मेडिकल कॉलेज के रेफर कर दिया। महिला को सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसी वजह से महिला ने जख्मों के ताव न सहते हुए बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला के शव को भरमौर अस्पताल लाया गया। यहां महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंपा गया। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। एसडीएम भरमौर मनीष कुमार सोनी ने बताया कि यह मामला ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि पटवारी को मौके पर भेजकर फौरी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें