चंबा। चुराह उपमंडल के गुवाड़ी मार्ग पर स्कूटर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा मंगलवार को हुआ। हादसे में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घायलों की पहचान राज मोहम्मद पुत्र कासमदीन और रोशनदीन पुत्र सरदार सिंह के रूप में हुई। जिला प्रशासन की ओर से घायलों को दो-दो हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है। एसडीएम तीसा हेम चंद वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इस संबंध में आगामी जांच की जा रही है।