फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गोद में बच्चे उठाकर साक्षात्कार देने पहुंचीं महिलाएं

Mon, 06 Apr 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय सलूणी साक्षात्कार के लिए बच्चे को लेकर पहुंच महिला: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बनने के लिए दूरदराज के गांवों से कई महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में उठाकर साक्षात्कार देने के लिए पहुंचीं।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम कार्यालय सलूणी में साक्षात्कार प्रक्रिया हुई। एसडीएम चंद्रवीर सिंह और सीडीपीओ आरआर भारद्वाज की मौजूदगी में साक्षात्कार लिए गए। 76 महिलाओं ने इन पदों के लिए आवेदन किया था। इनमें 70 अभ्यर्थी उपस्थित रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और 13 सहायिका के पद भरे जाने हैं। कार्यालय परिसर में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ रही। कई महिलाएं बच्चों को संभालते कतार में खड़ी रहीं। कुछ उन्हें गोद में लेकर इंटरव्यू देतीं नजर आईं। एसडीएम चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी भी साक्षात्कार लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें