फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जन आक्रोश पदयात्रा में फूटा महिलाओं-युवाओं का गुस्सा

Wed, 22 Apr 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और इंडी गठबंधन के महिला विरोधी चरित्र के खिलाफ निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं की ओर से की जा रहीं महिला विरोधी टिप्पणियों, अपमानजनक व्यवहार और उनकी उपेक्षापूर्ण नीतियों के खिलाफ बुधवार को चंबा जिला मुख्यालय में जन आक्रोश पदयात्रा हुई।
विज्ञापन

इसमें चंबा की नारी शक्ति के साथ युवाओं के जोश का ऐसा संगम देखने को मिला। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत सर्किट हाउस से हुई। देखते ही देखते सर्किट हाउस का प्रांगण महिलाओं और युवाओं से भर गया। पदयात्रा ने पूरे बाजार का भ्रमण किया और चंबा की मुख्य गलियों से गुजरते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाया। प्रदर्शन में करीब 400 प्रदर्शनकारियों ने भाग लिया। पदयात्रा का समापन इरावती होटल के बाहर जनसभा के रूप में हुआ। वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर तीखे प्रहार किए। जन आक्रोश पदयात्रा का नेतृत्व क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने किया। चंबा के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले इन प्रमुख व्यक्तित्वों ने पदयात्रा की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व विधायक पवन नैयर, पूर्व प्रत्याशी नीलम नैयर, जय सिंह, अनिल ढकोग, दिनेश शर्मा, कार्तिक ठाकुर, कांता ठाकुर, इंदू बाला, मिलाप ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें