फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गर्मी में छूटे पसीने, अप्रैल में 30 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Wed, 22 Apr 2026 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र में गर्मी अब लोगों के पसीने छुड़ा रही है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके चलते दोपहर के वक्त बाजारों से रौनक गायब रही।
विज्ञापन

शाम के समय लोगों ने चौगान में टहलने का लुत्फ लिया। दोपहर बारह बजे से लेकर चार बजे तक तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर करीब बजे स्कूल विद्यार्थी पसीने से लथपथ होकर घर पहुंचे। जानकारी के अनुसार पिछले करीब चार दिनों से जिला में बारिश नहीं हुई है। लगातार प्रचंड धूप निकलने से पारा बढ़ने लगा है। लोगों में शम्मी कुमार, करण कुमार, बब्बू कुमार, अरुण कुमार ने बताया कि गत सप्ताह मौसम काफी बेहतर था। लेकिन इस सप्ताह के शुरुआती दिनों से ही पारा बढ़ने लगा है। बताया कि आगामी दिनों में अगर बारिश नहीं होती है तो तापमान तीस डिग्री सेल्सियस से पार हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें