फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बुआ के घर जाने की बात कहकर निकली महिला लापता

Mon, 28 Sep 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खैरी थाना क्षेत्र में बगढार स्थित बुआ के घर जाने की बात कहकर निकली महिला पूजा देवी लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि खैरी थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी। जिसके तहत पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता गुरबचन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पूजा देवी 26 सितंबर को बगढार में अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी तलाश करने पर उनका पता नहीं चला। पुलिस ने महिला की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। उसके संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने लोगों से महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें