फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में प्रवक्ताओं के पद न भरे तो करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में प्रवक्ताओं के रिक्त पद न भरने पर अभिभावकों ने रोष जताया है। गुस्साए अभिभावकों का कहना है कि अगर 15 दिन के अंदर पद नहीं भरे गए तो अभिभावक और विद्यार्थी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए शुक्रवार को अभिभावकों और विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने सरकार को प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए 15 दिन का समय दिया है। इस समयावधि में अगर सरकार रिक्त पद नहीं भरती है तो आंदोलन की राह को चुना जाएगा।
अभिभावकों कुलदीप राणा, जोधामल, नर सिंह, संजीव कुमार, बिहारी लाल और अशोक कुमार ने बताया कि विकास खंड सलूणी की दस पंचायतों के तीन सौ विद्यार्थी महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन, प्रवक्ताओं के रिक्त पद खाली होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वार्षिक परीक्षा सिर पर है लेकिन, अभी तक विद्यार्थियों की पढ़ाई अधूरी है। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। तीन वर्षों से प्राचार्य, अंग्रेजी, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, इतिहास और अधीक्षक का पद खाली पड़ा हुआ है। इसे भरने की तरफ सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि सलूणी से कॉलेज तक सड़क की हालत भी काफी खराब है।
विज्ञापन

क्रैश बैरियर का नामोनिशान नहीं है। इसके चलते वहां हादसा होने का खतरा रहता है। उन्होंने सरकार को आखिरी चेतावनी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो अभिभावक प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आएंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। एसडीएम ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें