फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जहां रौनक होनी थी, वहां पसरी बदहाली, पर्यटन निगम का रेस्टोरेंट बंद

Sat, 03 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में नैनीखड्ड के पास प्रदेश पर्यटन विकास निगम का खस्ताहाल रेस्टोरेंट।संवाद
विज्ञापन
तुन्नू हट्टी-नैनीखड्ड के बीच बड़े मोड़ पर एक साल से नहीं खुला रेस्टोरेंट, टूटे शीशे-दरवाजे और गंदगी ने बिगाड़ी सूरत
विज्ञापन

पर्यटन स्थल पर देखरेख के अभाव में भवन हो रहा जर्जर, स्थानीय लोगों ने मरम्मत और दोबारा संचालन की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीखड्ड (चंबा)। सैलानियों के स्वागत के लिए बनाया पर्यटन निगम का रेस्टोरेंट खुद बदहाली का सामना कर रहा है। तुन्नू हट्टी और नैनीखड्ड के बीच बड़े मोड़ पर स्थित यह रेस्टोरेंट करीब एक साल से बंद पड़ा है।
लंबे समय से ताले में कैद भवन की खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं, दरवाजे क्षतिग्रस्त हैं और रसोईघर का सामान भी खराब हो गया है। परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी है।
विज्ञापन

सड़क की सफाई के दौरान निकली मिट्टी के ढेर भी भवन के आसपास जमा हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय यहां नशा करने वालों की आवाजाही देखी जाती है। उनका कहना है कि रेस्टोरेंट के बंद रहने से भवन का उपयोग तो नहीं हो रहा, देखरेख के अभाव में परिसर की स्थिति भी लगातार बिगड़ रही है। उधर, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक वरुण कुमार ने बताया कि उक्त रेस्टोरेंट को लीज पर दिया था। लीज के तहत एक साल की राशि न मिलने पर इसे बंद किया गया है। विभाग की ओर से भवन की स्थिति को देखा जाएगा। जैसे ही विभाग के पास मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध होगा, रेस्टोरेंट की आवश्यक मरम्मत करवाई जाएगी।

रेस्टोरेंट लंबे समय से बंद पड़ा है। भवन के शीशे टूटे हुए हैं और परिसर में गंदगी फैली है। विभाग को जल्द सफाई और मरम्मत करवाकर इसे दोबारा शुरू करना चाहिए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके। - रंजीत राणा

सड़क के किनारे पर्यटन निगम का यह भवन महत्वपूर्ण स्थान पर है। बंद रहने के कारण इसकी हालत खराब हो रही है। रात के समय यहां असामाजिक गतिविधियां होने की भी आशंका रहती है। - जगमोहन सिंह

रेस्टोरेंट के आसपास सड़क की सफाई के बाद मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। टूटे शीशे और बिखरा सामान भी परेशानी का कारण बन रहा है। संबंधित विभाग को जल्द परिसर की सफाई करवानी चाहिए। - जगदेव सिंह
विज्ञापन


पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थान पर रेस्टोरेंट बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि भवन की मरम्मत कर इसे दोबारा शुरू किया जाए तो स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। - शशि शर्मा

चंबा में नैनीखड्ड के पास प्रदेश पर्यटन विकास निगम का खस्ताहाल रेस्टोरेंट।संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें