फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेडिकल कॉलेज आएं तो इंजेक्शन लगवाने के लिए सिरिंज साथ लाएं

Tue, 23 Dec 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल काॅलेज चंबा में मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है, क्योंकि इंजेक्शन लगवाने के लिए उन्हें यहां सिरिंज तक उपलब्ध नहीं हो रही है। मरीजों और उनके तीमारदारों को बाजार से सीरिंज खरीद कर लानी पड़ रही है। मरीजों और तीमारदारों की ओर से इस बारे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का समाधान न हो पाना चिंता का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र चंबा, चुराह, डलहौजी, भटियात, भरमौर और पांगी की पौने छह लाख की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पर निर्भर है। बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज चंबा में दिन-प्रति दिन व्यवस्था पटरी से उतरती जा रही है।
तीमारदार राजीव कुमार, नरेश कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश चंद, अशोक कुमार और हरिया राम ने बताया कि प्रशासन को व्यवस्थाओं को चकाचक रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। बावजूद इसके हालात दिन-प्रति दिन खराब ही हो रहे हैं। जल्द प्रशासन मरीजों को अस्पताल में ही सिरिंज उपलब्ध करवाए। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि यदि सीरिंज उपलब्ध नहीं हैं तो इसके बारे में जानकारी ली जाएगी। जल्द सिरिंज मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें