फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नोटिस मिला तो पता चला टीसीपी के दायरे में आ गई हैं डलहौजी की छह पंचायतें

Wed, 24 Jan 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सलूणी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष को  समस्या सुनाता बुज
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। नोटिस आने के बाद पता चला कि डलहौजी की छह पंचायतें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे में आ गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने यह बात बुधवार को सलूणी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष उठाई। उन्होंने विस अध्यक्ष को बताया कि डलहौजी के तहत बंगाल, वांगल, भलेई, ठाकरीमटटी, सुइला और कोठी पंचायतों में ग्रामीणों को नोटिस आए कि भवनों का निर्माण टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से अनुमति नहीं लेकर करवाया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993-94 में सरकार की ओर से जारी अधिसूचना की ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं है। ग्रामीणों में प्रेश कुमार, उत्तम ठाकुर, गजेंद्र सिंह, हंसराज, मीना ठाकुर और कंचन ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में पंचायतीराज अधिनियम के तहत ही विकासात्मक कार्य करवाए जा सकते हैं। इसमें भवन निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल हैं। उन्होंने मांग उठाई कि इन पंचायतों को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे से बाहर किया जाए। कार्यक्रम में लोगों ने सलूणी में पार्किंग और बस स्टैंड बनाने की मांग भी उठाई। योगराज, प्रताप चंद और अशोक कुमार ने कहा कि पार्किंग और बस स्टैंड न होने से मुख्य बाजार की सड़क के किनारे वाहन पार्क होने से जाम की समस्या रहती है। सड़क पर वाहन खड़ा करने पर चालान हो जाते हैं। लंगेरा से टांडा या शिमला के लिए सीधी बस चलाने की मांग भी उठाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि सीधी बस न चलने से लोगों को 65 किमी का सफर तय कर चंबा और वहां से टांडा या शिमला जाना पड़ता है। बंद पड़ा सिविल अस्पताल सलूणी के भवन का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने की मांग भी विस अध्यक्ष से उठाई गई।

कार्यक्रम में लोगों ने 31 शिकायतें और 66 मांगें रखीं। राजस्व विभाग ने मौके पर 6 भूमि के इंतकाल किए। 48 प्रमाण पत्र भी जारी किए। मेगा चिकित्सा शिविर में 152 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 62 विभिन्न टेस्ट और मुफ्त दवाइयां दी गईं। 50 अपंगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। आयुष विभाग ने 153 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। 21 लोगों के खून की जांच के साथ दवाइयां वितरित की गईं। 13 लोगों के आधार, 4 आयुष्मान और 5 आभा कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह लाभार्थियों को बांटी एफडीआर
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को 21 हजार राशि की एफडीआार भी वितरित की।

ये रहे मौजूद
डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम सलूणी नवीन कुमार शर्मा, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पवन ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें