फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सड़कों पर गंदगी दिखी तो शुरू हो गया सफाई का काम

Wed, 01 Jul 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतें मिलने के बाद शहर का निरीक्षण करने पहुंचीं नगर परिषद की अध्यक्ष
विज्ञापन

खज्जियार चौक के पास बारिश के कारण जाम हुई नालियां करवाईं साफ
कचरा न देने वालों की मंगवाई सूची, अब चालान और जुर्माने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के वार्डों में लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी सुल्तानपुर वार्ड के निरीक्षण के लिए पहुंचीं।
इस दौरान वार्ड के लोगों ने उनके समक्ष कचरा और बारिश के बाद ब्लॉक हुई नालियों की समस्या रखी। मौके पर हालात देखकर अध्यक्ष ने तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया और बंद पड़ीं नालियों को साफ करवाकर जल निकासी व्यवस्था बहाल करवाई। निरीक्षण के दौरान खज्जियार चौक के समीप बारिश के कारण नालियां पूरी तरह ब्लॉक मिलीं। कई जगह सड़क के किनारे कचरा बिखरा मिला। अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। कॉलेज के समीप स्थित बड़े नाले का भी जायजा लिया। नाला कचरे से भरा मिला। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को नाले की जल्द सफाई करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष ने कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने घर-घर से कचरा संग्रह करने वाली टीम से उन लोगों की सूची मंगवाई है जो नियमित रूप से कचरा नहीं दे रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले ऐसे लोगों को जागरूक किया जाएगा और इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालान और जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद अध्यक्ष भुवनेश्वरी गुलाटी ने बताया कि सुल्तानपुर वार्ड से लगातार कचरे और ब्लॉक नालियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया जहां हालात अपेक्षा से अधिक खराब मिले। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को तत्काल अवगत करवाया गया, जिसके बाद विभाग ने कर्मचारियों को भेजकर नालियों की सफाई शुरू करवाई। साथ ही कॉलेज के पास बड़े नाले की सफाई भी जल्द करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें